रायपुर, एक नए अध्ययन में पता चला है कि नियमित रूप से बादाम खाने से एक्सरसाइज के बाद दर्द और मांसपेशियों की क्षति को कम करते हुए रिकवरी में मदद मिल सकती है। वहीं मांसपेशी भी अच्छी तरह काम करती हैं। ऐसा खाना जो एक्सरसाइज की वजह से होने वाली मांसपेशियों की थकान और दर्द को कम करते हुए ठीक होने में मदद करते हैं, उससे लोगों को एक्सरसाइज की अपनी दिनचर्या पर कायम रहने में मदद मिल सकती है। ये नए परिणाम वैज्ञानिक प्रमाणों की लगातार बढ़ रही संख्या में शामिल है जिनमें बताया गया है कि एक्सरसाइज के बाद बादाम रिकवरी में कैसे असर दिखाता है। पहले के अध्ययनों में थकान और एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म़ पर बादाम के प्रभावों के बारे में पड़ताल की गई। साथ ही बादाम खाने से मांसपेशियों के दर्द और क्षमता पर बादाम खाने के प्रभाव के बारे में पता लगाया गया।
डॉ. मार्क केरेन, पीएचडी, आरडी, सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी में एक्सरसाइज एवं न्यूट्रिशनल साइंसेस के प्रोफेसर ने कहा हमारा अध्ययन फिटनेस रिकवरी में बादाम की मददगार भूमिका पर थोड़ी और रोशनी डालता है। बादाम में काफी सारे पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें हम एक्सरसाइज रिकवरी में मददगार मानते हैं। उनमें शामिल हैं प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स। इन पोषक तत्वों को पूरे फूड पैकेज के रूप में दिया जाता है, ना कि विटामिन सप्लीमेंट के रूप में जोकि इस अध्ययन में बादाम के पाए गए फायदों में अपना योगदान दे सकता है।’