जलती- चुभती गर्मी में मिट्टी के घड़े दे रहे राहत

अंबिकापुर। ये तस्वीर अंबिकापुर के तहसील कार्यालय की है। प्रचंड गर्मी से बेहाल लोग यहां कूलर के सामने बैठकर राहत महसूस करते है।शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है।मिट्टी के नए घड़े रखवाए गए है ताकि गर्मी में प्यास बुझाने लोगों को दिक्कत न हो।यह सारी व्यवस्था कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर तहसीलदार अंबिकापुर भूषण मंडावी ने कराई है।

सरगुजा में तेज धूप और प्रचंड गर्मी से हर कोई बेहाल है। घरों से लेकर सरकारी कार्यालयों में एयर कंडीशन और कूलर दिनभर चल रहे है।इन उपकरणों के उपयोग से तो राहत है लेकिन एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो शासकीय कामकाज के सिलसिले में तपती धूप के बीच कार्यालयों में भी पहुंच रहे है।खासकर राजस्व न्यायालयों में तो सुबह से शाम तक भीड़ रहती है।अंबिकापुर तहसील कार्यालय परिसर में ही एसडीएम कार्यालय,उप पंजीयक जमीन रजिस्ट्री, जिला पंजीयक के अलावा नायब तहसीलदार और आबकारी विभाग का भी कार्यालय है।यहां सुबह से लोगों का आना-जाना लगा रहता है।परिसर में शुद्ध पेयजल और गर्मी से राहत के लिए कोई व्यवस्था अभी तक नहीं थी।ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग परेशान हुआ करते थे।ऐसे ही लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी ने अपने चैंबर के ठीक सामने दस से अधिक कुर्सियों के साथ कूलर की व्यवस्था कराई है।यहां लोग आराम से बैठ सकते है।परिसर में एक अन्य स्थान पर दो अतिरिक्त कूलर भी लगवाए गए है।इन तीन कूलरों में पानी भरने की जिम्मेदारी अलग-अलग कर्मचारियों को दी गई है।गर्मी से राहत के साथ पानी के लिए भी सुविधाजनक व्यवस्था हुई है।परिसर में एक साथ दस से अधिक मिट्टी के घड़े ,गिलास और पानी निकालने का पात्र रखा गया है।हर घण्टे घड़ों पर नजर रखी जा रही है ताकि खाली होते ही उन्हें भरा जा सके। इन व्यवस्थाओं से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *