असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व है दशहरा – डॉ चरणदास महंत

सक्ती-छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत रायगढ़ से कोरबा के लिए 4 बजे निकले, वहीं सक्ती के कंचनपुर चौक में कांग्रेसियों ने डॉ महंत का स्वागत किया,कंचनपुर में उपस्थित सभी कांग्रेसियों को डॉ महंत ने दशहरे की शुभकामनाएं दी वहीं हमारे संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों, जिले, प्रदेश व देशवासियों को भी दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा। इसी दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, शस्त्र-पूजा भी की जाती है। आगे ग्रामपंचायत डड़ाई चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर महान से मुलाकात की आसपास के काम बड़ी संख्या में कांग्रेश जनों ने मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की एवं कहा कि शक्ति विधानसभा के अधिकांश वन क्षेत्रों के ग्रामों में विद्युतीकरण हो जाने से पूरे रात्रि जगमग रहती है डॉक्टर महंत ने कहा कि शेष बचे हुए ग्रामों में विद्युतीकरण किया जाएगा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी शीतल सिंह राज ने ग्राम देवरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के उद्घाटन के बातपर डॉक्टर ने कहा कि दिवाली के समय उसका शुभारंभ किया जाएगा इस अवसर पर वरिष्ठ कॉग्रेस नेता प्रदीप राठौर हिराधर जायसवाल महेश जग्गी ग्राम पंचायत डड़ाई के सरपंच वंदना हेमंत राज जागेश्वर सिंह राज शीतल सिंह राज विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर राजीव जायसवाल सहित अचानकपुर देवरमाल देवरी तुर्री भासीन पतरापाली एव आसपास के कांग्रेसी उपस्थित थे,डॉ महंत ने आगे कहा कि दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है। इस बात का हमें अनुशरण करते हुए अपने व्यक्तित्व को ऊंचा बनाए रखना है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी महबूब भाई, अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, पिन्टू ठाकुर, साधेश्वर गबेल, सोनू क़ुरैशी यशवंत साहू सहित कांग्रेसी उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *