रायपुर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने के बाद छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से दुर्ग संभाग सबसे गर्म बना हुआ है। राजनांदगांव में पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। 4 जिलों रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग में पारा 35 डिग्री के पार है। सोमवार को रायपुर में दिन में कई बार बादल छाए रहे। इस वजह से तापमान में हल्की गिरावट रही। इससे गर्मी से राहत रही। आज (मंगलवार) से मौसम साफ होने लगेगा। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी।
प्रदेश में मौसम में आया बदलाव अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ के आसपास बने सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जशपुर नगर में 53.6 मिमी बारिश हुई है। सोमवार को आसमान में हल्के बादल रहे उसके बावजूद दिन का तापमान 36 डिग्री के करीब रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। दो दिन पहले तक तापमान तीन डिग्री तक कम था। सोमवार को रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। ये जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।