नाले उफान पर,नारायणपुर में थमे यात्री बसों के पहिए

नारायणपुर। बस्तर में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह बाढ़ की स्थिति बन गई है। जल स्तर के बढ़ने से आम जन-जीवन प्रभावित हो गया है। नारायणपुर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

झमाझम हुई बारिश के चलते टेकानार पिनगुण्डा नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण अबूझमाड़ का ब्लॉक मुख्यालय ओरछा टापू बन गया है। इधर ओरछा से आने वाली यात्री बसों के भी पहिए थम गए हैं।

वहीं बीजापुर में भी बारिश आफत बन गई है। बाढ़ आने से भैरमगढ़ नेशनल हाइवे जाम हो गया है। भोपालपट्टनम के कई वार्डो में घरों के अंदर पानी भर गया है। इससे कई गांवो का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। वहीं चेरपाल नदी में बाढ़ के कारण गंगालूर मार्ग बाधित हो गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *