रायपुर – छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन के सदस्य और रेयर ब्लड ग्रुप बॉम्बे ब्लड ग्रुप डोनर सतीश सिंह ठाकुर के द्वारा जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़ से रांची झारखंड जा कर एक 14 वर्षीय केंसर मरीज के लिये रक्तदान किया। मरीज के परिवार वालों ने सीटी ब्लड सेंटर के माध्यम से रायपुर निवासी विवेक साहू से सपंर्क किया । विवेक साहू ने कुछ देर में डोनर के रूप में सतीश की सहमति ली और उन्हें सीधे ब्लड देने के लिए मेदांता हॉस्पिटल रांची (झारखण्ड) के लिये सुबह 10 बजे निकलने का आग्रह किया और सतीश ने रात्रि 8 बजे रांची पहुँच के रक्तदान किया।
फाउंडेशन के सदस्य सतीश जी ने बताया कि उनके द्वारा अलग अलग मरीजों के लिये अब तक 20 बार रक्तदान 6 अलग-अलग राज्यों में जा कर किया जा चुका है ।
फाउंडेशन के सदस्यों ने इस रक्तदान के लिये सतीश सिंह ठाकुर को उनके रक्तदान के लिये बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
फाउंडेशन के विवेक साहू ने बताया कि इससे पहले भी उनके टीम के द्वारा अलग- अलग मरिजों के लिये रेयर बॉम्बे ब्लड ग्रुप डोनेशन कराया जा चुका है। इसी कड़ी में यह भी रक्तदान कराया गया है। अभी कुछ दिन पहले भी रायपुर में एक भर्ती मरीज के लिये निरंजन रिकू साहू ने बॉम्बे निगेटिव रक्तदान किया था।

लाखों लोगों में से किसी एक में पाया जाता है और उसका नाम बॉम्बे ब्लड ग्रुप है। इस रक्त समूह को रेयर ऑफ द रेयरेस्ट रक्त समूह भी कहते है।
यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर ब्लड टाइप विश्व में सिर्फ 0.0004 फीसदीलोगों में ही पाया जाता है। भारत में 10,000 लोगों में केवल एक व्यक्ति का ब्लड बॉम्बे ब्लड टाइप होगा। इसे Hh ब्लड टाइप भी कहते है या फिर रेयर ABO ग्रुप ब्लड. डॉक्टर वाई एम भेंडे ने 1952 में इसकी सबसे पहले खोज की थी। इसको बॉम्बे ब्लड इसलिए कहा जाता है क्योंकि सबसे पहले यह बॉम्बे के कुछ लोगों में पाया गया था। इस ब्लड टाइप के भीतर पाई जाने वाली फेनोटाइप रिएक्शन के बाद यह पता चला की इसमें एक H एंटीजेन होता है। इससे पहले इसे कभी नहीं देखा गया था। अधिक समझने के लिए इनकी लाल कोशिकाओं (RBC) में एबीएच एंटीजन होते हैं और उनकी सीरा में एंटी-ए, एंटी-बी और एंटी-एच होते है. एंटी-एच को ABO समूह में नहीं खोजा गया है, लेकिन प्रीट्रांसफ्यूज़न टेस्ट में इसके बारे में पता चला है। यही H एंटीजन ABO ब्लड समूह में बिल्डिंग ब्लॉक का काम करते है । एच एंटीजन की कमी “बॉम्बे फेनोटाइप” के रूप में जानी जाती है।
आप सबका साथ यूँही बना रहे।
छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन
7777802001