कुत्ते ने खाया पका हुआ चिकन, थाने में शिकायत

जशपुर। लंबीटोली निवासी देवनाथ राम ने नए साल की दावत के लिए एक खास मुर्गा पाल कर रखा हुआ था। परिवार और दोस्तों के साथ इसी मुर्गे के दम पर न्यू ईयर सिलब्रेशन की ना केवल योजना बनाई थी, मित्रों को आमंत्रण भी दे दिया था।

योजना मूर्त रूप लेता इसके पहले ही पड़ोसी प्रेम यादव का जर्मन शेफर्ड देवनाथ के घर में घुसा और खुद ही मुर्गा पार्टी मना डाली। जर्मन शेफर्ड ने मुर्गे को चट कर दिया। मुर्गा पार्टी में जर्मन शेफर्ड के खलल से नाराज देवनाथ ने प्रेम यादव से इसकी शिकायत की। शिकायत से ही मामला नहीं सुलझा। दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर विवाद भी होने लगा।

देवनाथ सीधे कुनकुरी थाने पहुंचा और रिपोर्ट लिखा दी। प्रेम यादव दौड़ते भागते थाने पहुंचा और सफाई में अपनी बात रखी। मुर्गा पार्टी का विवाद जब थाने पहुंचा तब थानेदार ने दोनों को समझाइश दी। कुत्ता मालिक प्रेम यादव को 500 रुपये देवनाथ को देने कहा। बतौर जुर्माना राशि लेने के बाद देवनाथ और प्रेम यादव के बीच समझौता हो गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *