रायपुर. मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग की टीम ने 44 वर्षीय महिला मरीज के पेट से बच्चे दानी का 6 किलो का ट्यूमर निकाला है.
मरीज को पिछले दो महीने से पेट में दर्द और सूजन की शिकायत थी और पेट फूलकर काफी बड़ा हो गया था। डॉक्टर ने जांच के बाद सोनोग्राफी की सलाह दी. सोनोग्राफी जांच से स्पष्ट हुआ कि मरीज के बच्चेदानी मे एक बड़ी गठान (फाईब्रोइड ) है जिसमे कैंसर के लक्षण पाए गए जो अत्यंत दुर्लभ होता है जोकि लगभग एक लाख लोगो मे किसी एक मे पाया जाता है। जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन का फैसला किया.
श्री बालाजी हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निशा अग्रवाल , डॉ रूही जैन और एनस्थेटिस्ट डॉ सादिया शकील ,और पूरी ओटी और नर्सिंग टीम की मदद से ये ऑपरेशन सफल रहा. ऑपरेशन के बाद जब ट्यूमर का वजन किया गया तो वो 6 किलो का था. मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है और आगे इन्हे कीमोथेरेपी करने की सलाह दी गयी है .
बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल में इससे पहले भी ट्यूमर के सफल ऑपरेशन किए गए है और अस्पताल में एक बड़ी स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम मौजूद है. ये प्रदेश का एक मात्र ऐसा हॉस्पिटल है, जहां डिलीवरी का कोई भी चार्ज नहीं लगता है.
