क्या आपको भी है टेटू बनबाने का शौक तो हो जाएं सावधान

टैटू बनवाना आजकल काफी ट्रेंड में है. इससे आप बेहद स्टाइलिश और कूल दिखाई देते हैं. आजकल हर कोई ऐसे ही घूमता है और हर कोई टैटू बनवाना चाहता है. आज के युवाओं के लिए यह स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है. शरीर के लगभग हर भाग में टैटू बनाना आजकल युवाओं में काफी कॉमन हो गया है, लेकिन इनसे होने वाली परेशानियों के बारे में आज तक आपको नहीं पता होगा. टैटू  बनवाने से कई तरह की परेशानी होती हैं जिसके बारे में आपको पता नहीं होता. तो चलिए हम आपको बता देते हैं.
* त्वचा:  इससे त्वचा में लालिमा, मवाद, सूजन जैसी कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं. इसके अलावा कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण भी हो सकते हैं.
* कैंसर और त्वचा: एक इंसान पर इस्तेमाल की गई सुई का इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधित रोग, एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा रहता है. टैटू बनवाने से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है.
* जहरीले तत्वों का खतरा: टैटू बनाने के लिए एक अलग तरह की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि हमारी त्वचा के लिए काफी खतरनाक होती है.
* मांसपेशियों को नुकसान: कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जिनमें सूइयों को शरीर में गहराई तक चुभाया जाता है. जिसके चलते मांसपेशियों को काफी नुकसान पहुंचता है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *