किरंदुल में रहा डीजे डांडिया नाइट्स की धूम 

किरंदुल, इस वर्ष नवरात्रि में लौह नगरी किरंदुल में डीजे डांडिया नाइट्स की धूम रही। राघव मंदिर परिसर में डांडिया नाइट्स समिति द्वारा आयोजित डांडिया कार्यक्रम में पूरा लौह नगरी झूम उठा। लगातार तीन वर्षों से हो रहे है इस कार्यक्रम में पिछले दो वर्षों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिले साथ मे डांडिया खेलने बचेली और दंतेवाड़ा तक से लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए। लगातार तीन दिन चले इस आयोजन में पूरा शहर झूम उठा।
कार्यक्रम आयोजनकर्ता एवं समिति अध्यक्ष राहुल महाजन ने कहा यह डांडिया नाइट्स का इतंज़ार पूरा शहर साल भर करता है और कोरोना काल मे आयोजन न होने की वजह से इस वर्ष लोगो मे पहले से काफी उत्साह था तो हमारी सबसे बड़ी चुनौती थी कि आयोजन पिछली बार की अपेक्षा और अच्छे से करने की। जिसका प्रमाण इसी बात से मिल गया कि लोगो की भीड़ इस बार बेकाबू थी और साथ दूसरे शहरों से आये हुए डांडिया प्रेमियो ने भी आयोजन को सफल बनाया।
तीन दिन चले इस आयोजन के बारे में समिति अध्यक्ष राहुल महाजन ने आगे बताया कि इस बार प्रतिभागियों के बेस्ट कपल, बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट परफ़ॉर्मर एवं बेस्ट ड्रेस श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया गया जिसमे बेस्ट ग्रुप का विजेता अभी एंड अभी ग्रुप रहा तो वही बेस्ट कपल का इनाम पूनम एवं आदित्य को मिला। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति द्वारा जिला प्रशासन एवं पत्रकार संघ को भी सादर धन्यवाद प्रेषित किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति सदस्य कुणाल सोनी,योगी, अनंत,आदिल,थानेश्वर, परिमेश्वर, दुर्गेश आदि का भी योगदान अतुल्य रहा ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *