दिव्यांका त्रिपाठी को लगी गंभीर चोट

छोटे पर्दे की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी आए दिन अपने फोटोज और वीडियो के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. उनकी कोई ना कोई तस्वीर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लिया था। आप जानते ही होंगे कि दिव्यांका त्रिपाठी इस शो की रनरअप रही थीं हालाँकि उनकी जगह शो अर्जुन बिजलानी जीत गए. अब इन सभी के बीच हाल ही में दिव्यांका ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर दिखाया है कि वो वाकई में एकदम रफ एंड टफ हैं।
आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में दिव्यांका ने सेम पोज दिया है. उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से पहली तस्वीर एडिटेड हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दिव्यांका के पैर में चोट के निशान नजर आ रहे हैं। जी दरअसल अपनी इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने यह जानकारी दी है कि उन्हें ये दाग छिपाने की कोई जरूरत नहीं है।
इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें ये चोट कैसे लगी। उन्होंने लिखा है, ‘डरिये नहीं ये छोटा सा साइकल ऐक्सीडेंट था।’ वहीं दूसरी तरफ दिव्यांका त्रिपाठी की इन तस्वीरों पर उनके फैंस कमेंट कर चिंता जाहिर कर रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि दिव्यांका त्रिपाठी मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने टेलीविजन पर धारावाहिक ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के साथ डेब्यू किया था और इसके बाद वह टीवी शो ये है मोहब्बतें से और मशहूर हो गईं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *