बचेली – स्थानीय व्यापारी राम प्रसाद साहू जो सायनल कार्ड यानी रीढ़ की हड्डी टूट जाने की वजह से बीते 05 बरस से चलने फिरने में असमर्थ थे | चिकित्सको के अनुसार राम प्रसाद के कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह मानो बेजान हो चुका है | उसे अपना सारा जीवन बिस्तर पर ही गुजरना पड़ेगा | 05 वर्ष से परिवार ने भी इलाज के चलते अपनी सारी जमा पूंजी घर के मुखिया पर खर्च कर दी | राम साहू की पत्नी ने भी अपने पति के इस विपरीत परिस्थिति साथ देते हुए अपने पति के दुकान को संभाला
परन्तु घर की माली हालत ने इस कदर करवट बदली की परिवार के भरण पोषण से लेकर बच्चो की शिक्षा पर भी इसका विपरीत असर साफ दिखने लगा |

ऐसे में बचेली के समाजसेवी फिरोज नवाब को जब राम प्रसाद की बीमारी और परिवार के माली हालत की जानकारी मिली | फिरोज ने खुद से आगे आकर परिवार के मदद के लिये पहल की और आखिरकार फिरोज के लंबी भागदौड़ के बाद समाज कल्याण विभाग दन्तेवाड़ा द्वारा पीड़ित राम साहू को इलेक्ट्रिक ट्राय सायकल छत्तीसगढ़ शासन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का किरंदुल नगर में आदिवासी भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम था इसकी जानकारी पार्षद फ़िरोज़ नवाब को मिला और उन्होंने यह कार्य कवासी लखमा के द्वारा प्रदान किया गया |
परिवार ने समाज कल्याण विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियो और समाज सेवक फिरोज नवाब का आभार जताया |

इस कार्य के फ़िरोज़ नवाब ने भी सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया विशेष कर समाज कल्याण विभाग और दन्तेवाड़ा के विशेष व्यक्ति के सहयोग से यह पुण्य कार्य सम्भव हों सका इसलिए उनका विशेष आभार और धन्यवाद देते हुए समाजसेवा को आगे भी अनवरत जारी रखने का कोशिश और जनसेवा हर सम्भव होता रहेगा
