संभाग स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न कुरेनर विजेता बाल संस्था बनी उपविजेता

किरंदुल- लोह नगरी किरंदुल में करीबन 40 वर्षों पूर्व गठित बाल संस्था बॉलीबाल क्लब के द्वारा प्रति वर्ष एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सहयोग से संभागस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किरंदुल नगर में करवाया जाता रहा है। इसी तारतम्य में नगर के फुटबाल ग्राउंड में तीन दिवसीय संभागस्तरीय वॉली बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संभाग की कुल 22 टीमों ने भाग लिया था।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 21 जून बुधवार रात को खेला गया जिसमें कुरेनर की टीम ने बाल संस्था क्लब को दो पॉइंट से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के फाइनल मैच के अवसर पर किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक पदमनाभ नाइक ने खिलाड़ियों से परिचय लिया तो वहीं विजेता एवं उपविजेता टीम को कार्मिक प्रमुख बी के माधव ने शील्ड एवं पुरुस्कार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का समापन रात 11:30 बजे हुई।इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी एवं श्रमिक संघ एसकेएमएस के महासचिव राजेश संधू ,अध्यक्ष के साजी ,कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर सीताप राव ,श्रमिक संघ इंटक के सहसचिव प्रकाश ठाकुर ,देवनारायण ,नरसिम्हा रेड्डी ,नोमेश्वर राव, रोशन मिश्रा, एवं बाल संस्था वॉलीबॉल क्लब के एंकतेश्वर राव ,हरीश राय, प्रेमशंकर ,चिन्ना ,जी अमन उपस्थित रहे टूर्नामेंट का संचालन राजनाथ ने किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *