संभागीय अग्रवाल महिला समिति बिलासपुर ने किया था कार्यक्रम का आयोजन, अध्यक्ष उमा बंसल भी हुई कार्यक्रम में शामिल

अग्रवाल समाज कोरबा की महिलाओं ने स्वागत किया हिन्दू नववर्ष का

सक्ती-संभागीय अग्रवाल महिला समिति द्वारा आयोजित हिंदू नव वर्ष उत्सव एवं गणगौर महोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही उत्साहवर्धक एवं जोरदार रहा ,सर्वप्रथम श्री राम दरबार एवं मां गौरा ईश्वरदास के समक्ष में अध्यक्ष उमा बंसल एवं उपस्थित विभिन्न समितियों के अध्यक्षों द्वारा पूजा अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया उल्लास भरे वातावरण में मेघा अग्रवाल में मधुर स्वर में श्री रामचंद्र जी का गुणगान करते हुए नववर्ष का स्वागत गीत सुनाया उर्मिला डीडवानिया और क्षमता उजालिया ने गणगौर के गीत गाते हुए पूरे माहौल को राजस्थानी रंग में रंग दिया गणगौर की पूजा गणगौर के गीत और मारवाड़ी पहनावा.. हिंदू संस्कृति स्वच्छ छवि कोरबा के अग्रवाल भवन में साफ साफ दिखाई दे रही थी अर्चना अग्रवाल संगीता पालीवाल गिरजा सुल्तानिया कई बहनों ने एक-एक कर गीत सुना कर मां गोरा की आराधना की,क्रमशः कार्यक्रम में गणगौर पर आधारित नृत्य एवं गणगौर क्वीन जिसमें गणगौर से संबंधित प्रश्न पूछे गए प्रतियोगिता करवाई गई अंत में जय श्री राम के उद्घोष के साथ हाथों में राम की ध्वजा लेकर सबने जय श्री राम का उद्घोष किया,संभागीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष उमा बंसल ने बताया कि हम सबकी इच्छा थी कि हमारे नव वर्ष का स्वागत प्रत्येक वर्ष खूब धूमधाम से हो जिससे हम सब फिर से अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागृत हो और हमारे बच्चों को हमारी संस्कृति की जानकारी हो इस दिशा में यह हमारा छोटा सा प्रयास था पर मुझे बहुत खुशी है कि हम सब इस में सफल हो रहे हैं, संभागीय अग्रवाल महिला समिति द्वारा आयोजित हिंदू नव वर्ष उत्सव एवं गणगौर महोत्सव का आज का कार्यक्रम उम्मीद से ज्यादा सफल रहा ..संभागीय के सभी सदस्यों ने मिलजुल कर पूरी टीम वर्क के साथ बहुत ही अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत किया,अनीता सिंघल ,निशा अग्रवाल, कविता सुना लिया कविता अग्रवाल ,मनीष अग्रवाल मेघा अग्रवाल ,आशा बुधिया, समता अग्रवाल ,सुमन केडिया ,उर्मिला डीडवानिया ,चंदा अग्रवाल ,सुनीता अग्रवाल, रिंकू गुप्ता ,सरिता अग्रवाल ,उमा गोयल ,मीना अग्रवाल , शिखा अग्रवाल मीना अग्रवाल मीना मोहन अग्रवाल लता अग्रवाल अर्चना अग्रवाल गिरजा सुल्तानिया सभी ने बड़ी मेहनत और लगन से अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाई और इसी वजह से कार्यक्रम इतना सफल रहा

कार्यक्रम में जमनीपाली से अध्यक्षा सत्यभामा अग्रवाल संगीता पालीवाल उमा अग्रवाल अनीता अग्रवाल शालू अग्रवाल मुस्कान अग्रवाल बाकी मोगरा से अध्यक्षा किरण बंसल संपत्ति दीदी रुकमणी दीदी संजू दीदी दीपिका से अध्यक्षा रेखा मोदी ललिता अग्रवाल सुलोचना बिंदल जेसी महिला विंग के अध्यक्ष मुक्ता अग्रवाल कोरबा अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा सरिता अग्रवाल सपना केडिया मारवाड़ी युवा मंच जितना शाखा की अध्यक्ष सरिता बंसल सभी ने अपनी गरिमा में उपस्थिति दी उमा बंसल ने बताया कि समाज की सभी महिलाओं को संगठित करना हमारा मुख्य उद्देश्य रहता है सभी प्रतियोगिताएं बहुत अच्छी रही

प्रतियोगिताओ के विजेता
1. स्लोगन प्रतियोगिता
प्रथम जय अग्रवाल
द्वितीय रिंकू गुप्ता
2.वीडियो बनाओ
प्रतियोगिता
प्रथम प्रिया सिंगल
द्वितीय मुक्ता अग्रवाल
3.नृत्य प्रतियोगिता
प्रथम.. शालू एवं मुस्कान अग्रवाल,
द्वितीय रश्मि सोनी
4.. गणगौर क्वीन प्रतियोगिता प्रथम. सलीका अग्रवाल
द्वितीय. पारुल अग्रवाल
सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया. सभी विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई, विजेताओं को परंपरा बुटीक की ओर से प्रथम विजेता को ग्यारस 1100 का वाउचर और द्वितीय विजेता को 500 का वाउचर देकर सम्मानित किया गया सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत धन्यवाद आप सभी के अथक प्रयास मेहनत और लगन से ही इतना कार्यक्रम सफल हुवा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *