संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की बैठक 19 दिसंबर को संपन्न

9 जनवरी के परिचय सम्मेलन को लेकर विस्तार पूर्वक व्यवस्थाओं पर बनी कार्ययोजना
सक्ती- संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की बैठक 19 दिसंबर को अग्रसेन भवन जुनी लाइन बिलासपुर में अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित की गई, बैठक का शुभारंभ अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ, तत्पश्चात बैठक का संचालन करते हुए दीपक मोदी, संदीप अग्रवाल एवं गणेश अग्रवाल ने विस्तारपूर्वक महासभा के कार्यों पर प्रकाश डाला, साथ ही विगत दिनों परिचय सम्मेलन को लेकर सभाओं में हुए प्रवास की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी, तथा संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा स्थापित शिक्षण समिति, चिकित्सा समिति एवं अन्य उप समितियों की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी, बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल ने कहा कि 9 जनवरी का परिचय सम्मेलन बिलासपुर संभाग के हमारे सभी अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का एक दिवसीय सम्मेलन है, एवं इस सम्मेलन में हमें अधिक से अधिक विवाह योग्य बच्चों को लाना है, तथा वे अपने अभिभावकों के साथ इस सम्मेलन में शामिल हों, तथा परिचय सम्मेलन सभागार में सिर्फ प्रत्याशी एवं उनके अभिभावकों को ही प्रवेश दिया जाएगा

अन्य बंधुओ के लिए अलग हाल में एलईडी के माध्यम से देखने की व्यवस्था होंगी, तथा सम्मेलन के अवसर पर परिचय पुस्तिका का भी विमोचन होगा, मंगतराय अग्रवाल ने कहा कि संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा सभी के सहयोग से स्थापित शिक्षण समिति, चिकित्सा समिति के माध्यम से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, तथा विगत दिनों महासभा द्वारा संभागीय अग्रवाल समन्वय समिति का गठन किया गया है,जिसमें सीए नटवर अग्रवाल इसके अध्यक्ष है, वही संभागीय अग्रवाल व्यवसायी ऋण समिति भी बनाई गई है जिसमें जरूरतमंद लोगों को महासभा द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा जिसके अध्यक्ष सीए सुरेंद्र अग्रवाल हैं, वही संभागीय स्तर पर चिकित्सा उपकरण समिति भी बनाई गई है जिसके अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल है,बैठक के दौरान महासभा द्वारा संचालित कार्यों एवं स्थाई प्रकल्पों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा बैठक में विगत दिनों संपन्न सभाओं के दौरे में गए पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए जिस पर महासभा में उपस्थित लोगों ने चर्चा करते हुए आने वाले परिचय सम्मेलन को बेहतर बनाने का निर्णय लिया साथ ही बैठक के दौरान यह तय हुआ कि हम सभी को मिलकर संभागीय अग्रवाल महासभा के संगठन को संभाग स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है, एवं जो सभाएं संबंद्धता शुल्क नहीं दे रही हैं उन्हें इस बात की जानकारी देते हुए उन्हें सक्रिय करना है, तथा संभागीय अग्रवाल महासभा के अंतर्गत युवा समिति एवं महिला समिति के संगठन को भी प्रत्येक सभाओ में प्रमुखता के साथ गठित करवाना है, बैठक के दौरान दोपहर भोजन एवं हाईटी की भी व्यवस्था की गई, तथा बैठक में संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अंतर्गत विभिन्न सभाओं के पदाधिकारी सदस्य एवं समितियों के सदस्य मौजूद थे, साथ ही दीपक मोदी ने दौरे के दौरान शिक्षण समिति, चिकित्सा समिति एवं अन्य समितियों में समाज बंधुओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा आने वाले समय में भी समाज बंधुओं से इसी तरह से सहयोग मिलने की अपेक्षा की, वही संभागीय अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल ने बताया कि 9 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से परिचय सम्मेलन औपचारिक उद्घाटन के साथ प्रारंभ हो जाएगा, तथा बिना लंच ब्रेक के ही यह कार्यक्रम चलता रहेगा एवं कार्यक्रम में आने वाले अग्रवाल बंधु जो 8 तारीख को भी बिलासपुर पहुंचेंगे उनके लिए आवास की व्यवस्था अग्रसेन भवन जुनी लाइन बिलासपुर में होगी,एवम 9 जनवरी को श्याम घोघा बाबा मंदिर में परिचय सम्मेलन हाल में संपन्न होगा, तथा अन्य व्यवस्थाएं इसी परिसर में होगी वही बैठक के दौरान संभागीय अग्रवाल महासभा के अंतर्गत संबंध सभाओं ने अपना शुल्क भी जमा किया तथा बैठक में बिल्हा, बिलासपुर,पथरिया, कटघोरा,छुरी, शक्ति, खरसिया,कोरबा, सहित विभिन्न स्थानों से पदाधिकारी पहुंचे हुए थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *