उमा बंसल के नेतृत्व में संभागीय अग्रवाल महासभा की महिला समिति ने किया था ऑनलाइन आयोजन
सक्ति-संभागीय अग्रवाल महासभा के अधिनस्थ संभागीय अग्रवाल महिला समिति द्वारा वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए संभागीय स्तर पर ग्रीष्म ऋतु में पशु पक्षियों के लिए सेवा प्रकल्प एवं स्लोगन लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, तथा संभागीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष उमा बंसल एवं सचिव निशा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां बिलासपुर संभाग के विभिन्न शहरों से लोगों ने उत्साह के साथ सहभागीता कर अपने विचार तथा सुझाव प्रस्तुत किए,तो वही संभागीय अग्रवाल महिला समिति बिलासपुर द्वारा इस स्लोगन लेख प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है

तथा इस संबंध में अध्यक्ष उमा बंसल कोरबा ने बताया कि आज भीषण गर्मी को देखते हुए हमारे पशु एवं परिंदों को बचाने के लिए एक जागरूकता अभियान की आवश्यकता है,तथा हम पक्षियों को दाना एवं पानी देने के लिए आज की पीढ़ी को जागरूक करेंगे तो यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है, एवं उमा बंसल ने कहा कि वर्तमान भागमभाग की जिंदगी में लोग अपने कार्यों में ही व्यस्त हैं, किंतु आज हमारी प्रकृति की चिंता किसी को नहीं है, अतः हमें अपनी प्रकृति को सुरक्षित रखने की दिशा में हमारे पशु पक्षियों को भी हमें संरक्षण देना होगा

तथा इसी तारतम्य में आयोजित स्लोगन लेख प्रतियोगिता में समाज बंधुओं द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए गए एवं संभागीय अग्रवाल महिला समिति इस स्लोगन लेख प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी उत्साही प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा करती है कि वे सभी अपनी इन भावनाओं को आम लोगों के बीच जागरूकता लाने में लगाएं तथा वर्तमान समय में गर्मी को देखते हुए पशु पक्षियों को इस गर्मी से बचाने के लिए अपना योगदान दें