जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को लिखा पत्र

ग्राम- पासीद से किरारी होते हुए बासीन पहुच मार्ग निर्माण कार्य को यथा शीघ्र प्रारंभ करवा ने की करी मांग

शक्ति- जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक- 20 के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के महामंत्री टिकेश्वर गबेल टुकू ने 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को एक पत्र प्रेषित किया है, अपने प्रेषित पत्र में जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल ने कहा है की जाजगीर-चांपा जिले के विकास खण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम- पासीद के हाईस्कूल एवं हायर सेकण्ड्री स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अध्यापन कार्य हेतु ग्राम किरारी अथवा खैरा जाना पड़ता है, तथा ग्राम पासीद की सोसायटी भी खैरा में है, जिससे किसानों को खेती कार्य हेतु खाद-बीज की खरीदी एवं धान विक्री के लिए खैरा- बासीन जाना पड़ता है, और खैरा-बासीन जाने के लिए बरसात के दिनों में कोई भी मार्ग नहीं है। जिससे बरसात के दिनों में वहां के नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं किसानों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, अतः अनुरोध है कि जिला जांजगीर-चांपा के विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम पासीद से किरारी होते हुए बासीन तक के सड़क निर्माण कार्य में जो भी बाधा या परेशानी आ रहा है उसका अतिशीघ्र समाधान कराकर निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने की कृपा करें

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *