सक्ती-जांजगीर-चांपा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 20 के सदस्य टिकेश्वर गबेल टुक्कू ने कलेक्टर जांजगीर चांपा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर चांपा को 15 मार्च को एक पत्र प्रेषित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति ने महतारी एक्सप्रेस की स्थाई व्यवस्था करने की मांग की है, गबेल ने अपने प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि हम बड़े ही जोर शोर से अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं, और हमारी प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कह रही है, तथा पिछले 15 अगस्त को विकासखण्ड सक्ती को जिला बनाने की घोषणा कर, सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अब जिला हास्पिटल बनने के कगार पर है, और आलम यह है कि सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थायी रूप से महतारी एक्सप्रेस (डायल-102) सुविधा नहीं है। सक्ती के अंतर्गत निवासरत् जनताओं द्वारा डायल 102 पर कॉल करने पर कभी मालखरौदा तो कभी कुरदा से महतारी एक्सप्रेस की सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे समय पर मरीज को सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है, अतः अनुरोध है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती में महतारी एक्सप्रेस (डॉयल102) की स्थायी व्यवस्था अतिशीघ्र करने की कृपा करें
