जनपद सदस्य रामकुमार गबेल ने करी केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह से मुलाकात, विभिन्न विषयों पर गबेल ने करी केंद्रीय मंत्री से चर्चा

सक्ति- जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं जनपद पंचायत सक्ति के सदस्य रामकुमार गबेल ने 11 जून को भारत सरकार के इस्पात एवं अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के शक्ति आगमन के दौरान उनसे मुलाकात की, इस दौरान गबेल ने केंद्रीय मंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत/ अभिनंदन किया, साथ ही इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ने केंद्रीय मंत्री कुलस्ते को शक्ति क्षेत्र सहित जिले की विभिन्न जानकारियां देते हुए उनसे चर्चा भी की, तथा इस दौरान गबेल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि आज केंद्र ने जो जन कल्याणकारी कार्यक्रम 2014 के बाद से प्रारंभ किया है,निश्चित रूप से उसका लाभ समस्त देशवासियों को मिल रहा है, एवं शक्ति क्षेत्र में भी केंद्रीय योजनाओं का लाभ आम जनता को मिलेगा तथा केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा लोन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोग समुचित लाभ ले रहे हैं इस दौरान केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल का अभिवादन करते हुए उन्हें दिल्ली आने का भी न्योता दिया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *