यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवम मुंगेली जिला प्रभारी तिलका साहू भी रहेंगे मौजूद
सक्ती-छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की नवगठित मुंगेली जिला इकाई द्वारा आगामी 6 मार्च को मुंगेली जिले के खुड़िया राजीव गांधी जलाशय में दोपहर 12:00 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, इस बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं जिले की प्रभारी तिलका साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे तथा दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जहां नवगठित मुंगेली जिला इकाई के सभी पदाधिकारी /सदस्यों का परिचय एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा होगी, तो वही दोपहर भोजन का भी आयोजन बैठक स्थल पर रखा गया है, छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन मुंगेली जिला इकाई के ऊर्जावान अध्यक्ष परमेश्वर कुर्रे,महासचिव श्री राजकुमार सहित पदाधिकारियों ने सभी सम्मानीय सदस्यों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है, वहीं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने भी सभी प्रदेश पदाधिकारियों से भी आग्रह किया है कि वे मुंगेली जिले के इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों तथा नवगठित जिला इकाई के सभी सदस्यों का भी उत्साहवर्धन करें

उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा अपनी स्थापना के बाद से ही निरंतर पूरी सक्रियता के साथ पत्रकार हितों के लिए कार्य किया जा रहा है, तथा प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के नेतृत्व में जहां विगत कोरोना काल में भी संगठन ने सेवा के कार्यों को गति देने के साथ ही पत्रकारों के लिए भी शासन-प्रशासन से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर पहल की है, तो वही प्रदेश के प्रतिष्ठित मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में यूनियन ने अनुबंध कर पत्रकारों को चिकित्सा उपचार के दौरान रियायत दिलाने की भी सकारात्मक पहल की है,साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के कुशल नेतृत्व में इस संगठन ने छत्तीसगढ़ के लगभग शत-प्रतिशत जिलों में अपना संगठन स्थापित किया है, तो वहीं प्रदेश के पत्रकार साथियों में भी इस यूनियन से जुड़कर काफी उत्साह देखा जा रहा है,एवं यूनियन की सदस्यता के साथ ही जहां पत्रकार साथियों को तत्काल व्यक्तिगत बीमा का भी लाभ पहुंचाया जा रहा है, तो वही प्रदेश संगठन द्वारा समय-समय पर रचनात्मक एवं सेवा कार्यों में भी अपना योगदान दिया जा रहा है