दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिला के व्यवसायी प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ की आज बैठक जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदीप सिंह जी उपस्थित थे। प्रदेश संयोजक ने बैठक को सबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यवसायी के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है सभी योजनाओं को प्रकोष्ठ के माध्यम से जमीनी स्तर पर लाना होगा। मोदी जी की मुद्रा योजना को छोटे व्यवसायियों को जानकारी देकर उन्हें बिना गांरटी लोन दिलाने प्रकोष्ठ को प्रयास करना चाहिए। जिला अध्यक्ष चैतराम अट्टमी ने भी बैठक को सबोधित करते हुए कहा कि बस्तर जिले के छोटे व्यवसायी को प्रकोष्ठ योजनाओं की जानकारी दे उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास करें। जिला संयोजक गोविंद तिवारी ने प्रकोष्ठ की गतिविधियों की जानकारी विस्तार से रखा। व्यवसायी प्रकोष्ठ के बस्तर संभाग प्रभारी नरेंद्र पाणिग्राही एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के बस्तर संभाग प्रभारी विपिन मालवीय एवं प्रदेश सह संयोजक अजय ठाकुर ने भी बैठक को सबोधित किया एवं प्रकोष्ठ के गतिविधियों के सम्बंध में जानकरी दी।

बैठक में व्यवसायी प्रकोष्ठ के बस्तर संभाग सह प्रभारी आशीष चौहान, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरीश शर्मा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों उपस्थित थे।