बढ़ती महंगाई व गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

बढ़ती महंगाई एवं घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त हो चुकी है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि होने से गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान तथा छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है। भाजपा सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाकर केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आना अत्यंत चिंताजनक है, जिसमें भाजपा से जुड़े व्यक्ति का नाम सामने आना गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कराई जाए। यदि जांच एजेंसियां पूरे प्रदेश में निष्पक्षता के साथ जांच करेंगी तो कई भाजपा नेताओं के अवैध कारोबार की सच्चाई भी जनता के सामने आएगी।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लिए जाएं। यदि सरकार आम जनता को राहत देने में विफल रहती है तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में आगे भी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे,विधायक कसडोल संदीप साहू कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ब्लॉक कांग्रेस कमिटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरी भृगु जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला संतोष तिवारी सुभाष राव नीरज बांधे जीतेन्द्र नवरत्न समीर अग्रवाल पिंटू वर्मा नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा रविंद्र नामदेव राजेश साहू रिंकू वर्मा सुनील कुर्रे ब्लॉक अध्यक्ष भानु वर्मा राहुल नेगी जय सींग ठाकुर अजय भारती शैलेन्द्र ध्रुव संतोषखिलावन जायसवाल मनीष साहू दिलीप सोनी सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *