जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक रैनखोल में हुई संपन्न, बूथ स्तर तक के संगठनात्मक कार्यों को लेकर बनी रणनीति

राज्य सरकार की विफलताओं को आम जनता तक बताने का कार्य बूथ स्तर तक करना होगा भाजपा कार्यकर्ताओं को– डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी (पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन)
सैकड़ों की संख्या में जिले के 26 मंडलों से शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ता
शक्ति- आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक की लड़ाई लड़नी होगी, एवं प्रत्येक कार्यकर्ता अपना पूरा ध्यान बूथ एवं शक्ति केंद्र में ही केंद्रित करें, तभी हम अपने बूथों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे एवं प्रदेश में सरकार बनाएंगे, उक्तआशय की बातें 25 नवंबर को छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने शक्ति विकासखंड के रैनखोल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही,डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों से वन टू वन डाटा एंट्री कार्य एवं बूथ समितियों के पुनर्गठन संबंधी अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की, साथ ही बांधी ने कहा कि हम सभी अभी से बूथों पर मजबूती के साथ अपनी टीम बनाएं, बैठक को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री नारायण चंदेल, जिले के प्रभारी एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह एवं जिले के सह प्रभारी इंदरजीत सिंह गोल्डी ने भी संबोधित करते हुए

कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे पर विफल है,तथा सरकार ने आने वाले दिनों में 1 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी को लेकर बारदानों की समुचित व्यवस्था नहीं की है,तथा इसका आरोप राज्य की सरकार केंद्र पर थोप रही है, जो कि राज्य सरकार की गलतियों का ही यह परिणाम है, तथा कांग्रेस की सरकार ने अपने वायदों के अनुरूप प्रदेश में विगत 3 वर्षों में कुछ भी कार्य नहीं किया है, एवं हम सभी को मिलकर राज्य सरकार की इन विफलताओं को आम जनता तक बताना होगा,जिला सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी ने भी प्रत्येक मंडलों से संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की वहीं प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने कहा कि 6 दिसंबर को कवर्धा कांड को लेकर विशाल धरना- प्रदर्शन का कार्यक्रम कवर्धा में रखा गया है, जिसमें प्रत्येक बूथों से 20-20 की संख्या में कार्यकर्ता अपने स्वयं के साधनों से कवर्धा पहुंचे,

बैठक को अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने भी संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों की जानकारी दी, तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का भी सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया, बैठक को पूर्व सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले ने भी 26 नवंबर के संविधान दिवस के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किए गए कार्यक्रम की जानकारी दी, तथा प्रत्येक मंडलों में संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने का भी आग्रह किया,बैठक में भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि जिला कार्यसमिति की यह बैठक प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में किया जाना प्रस्तावित था, इसी तारतम्य में आज शक्ति विधानसभा क्षेत्र के इस रैनखोल में यह बैठक आयोजित हो रही है,तथा बैठक को सफल बनाने के लिए पूर्व तैयारियों में जुटे पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सहित युवा मोर्चा एवं अन्य सभी कार्यकर्ताओं को जिला संगठन की ओर से हम धन्यवाद

ज्ञापित करते हैं, कि उन्होंने इस आयोजन को रैन खोल में किया, बैठक में जांजगीर-चांपा जिले के सभी 26 मंडलों से प्रमुख पदाधिकारी गण, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठओ के जिला एवं मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे,बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पूजा -अर्चना, माल्यार्पण, स्वागत गीत,एवम अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, इस दौरान मंचस्थ अतिथियों में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी रजनीश सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह,जिले के सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, पूर्व मंत्री एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मेधाराम साहू, शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री डॉ खिलावन साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया

पूर्व जिला महामंत्री ग्यारसी मोदी,छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के जांजगीर-चांपा जिले के संयोजक दिनेश सिंह, जिला सहसंयोजक कृष्ण कुमार सिंघसर्वा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार,हेतराम देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तत्पश्चात कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए जिला महामंत्री भाजपा पुरुषोत्तम शर्मा ने विस्तारपूर्वक संगठनात्मक विषयों की जानकारी दी तथा बैठक के विषय पर प्रकाश डाला एवं कमल पुष्प योजना के अंतर्गत भी सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों के नाम निर्धारित फार्म में भरकर जिला संयोजक प्रदीप सराफ के पास प्रेषित करने का आग्रह किया तो वही आने वाले दिनों में मंडल स्तरीय बैठक, शक्ति केंद्रों की बैठक एवं बूथ स्तर तक की बैठकों की कार्य योजना बनाते हुए तिथि तय की गई तथा बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडलों में विगत 3 माह में संपादित समस्त कार्यक्रमों का प्रतिवेदन भी आगंतुक अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया तो वहीं बैठक के शुभारंभ से पूर्व महिला मोर्चा की बहनों ने आगंतुक सभी सदस्यों का रोली तिलक लगाकर स्वागत किया

एवं रैन खोल पहुंचने से पूर्व युवा मोर्चा के साथियों ने सेल्फी टावर के नजदीक मुख्य मार्ग पर पंजीयन काउंटर लगाकर प्रत्येक कार्यकर्ताओं का पंजीयन कर उन्हें बेच प्रदान किया, तथा उनका स्वागत किया, बैठक में उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी करी, तो वही जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला मंत्री गोपी सिंह ठाकुर द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव लाया गया जिसका जिला मंत्री संजय रामचंद्र ने समर्थन किया, बैठक के दौरान मंडलों की संगठनात्मक गतिविधियों एवं दस्तावेजों का भी आगंतुक प्रदेश पदाधिकारी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने अवलोकन करते हुए उनका सत्यापन किया, साथ ही जिला संगठन को आने वाले दिनों में समस्त कार्यों का सक्रियता के साथ क्रियान्वयन करने की भी बात कही,वही 25 नवंबर को रैनखोल में आयोजित बैठक के दौरान जिले के 26 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने रैंनखोल की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लिया तथा कार्यकर्ताओं ने अनुशासन के साथ रैनखोल के 1-1 दृश्य का भ्रमण करते हुए इस जिला कार्यसमिति की बैठक को एक यादगार अवसर बताया, तो वही महिला मोर्चा की बहनों ने भी रैनखोल की प्राकृतिक सुंदरता को छत्तीसगढ़ प्रदेश की एक अनूठी जगह बताते हुए जिला संगठन का आभार व्यक्त किया, बैठक के दौरान वन भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने इसमें शामिल होकर भोज का आनंद

लिया,तो वहीं इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया द्वारा मुर्रा लड्डू एवं करी लड्डू तो वही जिला मंत्री गोपी सिंह ठाकुर द्वारा हसौद के पेड़े भी समस्त आगंतुक पदाधिकारी सदस्यों को खिलाए गए, जिस पर सभी ने प्रशंसा की, कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी पदाधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठओ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा, तो वही शक्ति विधानसभा क्षेत्र के बाराद्वार मंडल,शक्ति ग्रामीण मंडल, शक्ति नगर मंडल, सारागांव मंडल के भी सभी कार्यकर्ताओं ने बैठक की तैयारियों को लेकर एवं बैठक को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया, जिस पर जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने सभी सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया,जिला कार्यसमिति की बैठक का आभार प्रदर्शन करते हुए पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने कहा

कि आज रैनखोल जांजगीर-चांपा जिले का प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण एक अनूठा पर्यटन स्थल है तथा पहले यहां पक्की सड़के नहीं हुआ करती थी, किंतु तत्कालीन डॉ रमन सिंह की भाजपा सरकार में यहां सड़के बनी, एवं पूर्व मंत्री मेधाराम साहू के विधायक रहते हुए यहां ग्रामीणों को स्कूल की सुविधा प्राप्त हुई तथा मेरे विधायकी कार्यकाल में यहां पक्की सड़क बनवाई गई, वही डॉक्टर खिलावन साहू ने जिला कार्यसमिति की बैठक के आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *