जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा- मत का प्रयोग अवश्य करें, मत देना आपका अधिकार, राष्ट्र एवं प्रदेश के लिए डालें वोट, नव मतदाताओं का अमर ने किया अभिनंदन, जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र में अमर का चल रहा श्रृंखलयबद्ध कार्यक्रम

सकती- जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरीत में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आहवान पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जी ने नव मतदाताओं को अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया,इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जी ने नवमतदाताओं कों मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, देश का कोई भी नागरिक जो 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुका हो उसे मतदान करने का अधिकार प्राप्त हो जाता है हमें अपने मत का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए, क्योकि सरकार बनाने में नवमतदाओं का अहम योगदान होता है इसलिए सही व स्वच्छ सरकार बनाने के लिए मतदान करना आवश्यक हैं, मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है

जिला उपाध्यक्ष सुल्तानिया ने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का उपयोग करें। अपने पहले मताधिकार प्राप्त होने से नवमतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला एवं साथ ही सभी नवमतदाताओं को उनके मताधिकार को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जी ने शुभकामनाएं दी,नव मतदाता राहुल चन्द्राकर, आलोक चंद्रा, मोहन चन्द्रा, अजय कश्यप, अक्षय चन्द्रा, रामरतन कुर्रे, लोमेश चन्द्रा, फिरत यादव, उमेश साहू, अर्जुन चन्द्रा, डालेश्वर चन्द्रा, भुपेन्द्र चन्द्रा, डेविड महंत, रवि चन्द्रा, लखन कुर्रे, लकेश्वर साहू, अमृतलाल चन्द्रा, किशोर चन्द्रा, हिरेन्द्र चन्द्रा को अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हितेश यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन डिगेश मनहर द्वारा किया गया,इस अवसर पर अमर सुल्तानिया, हितेश यादव, सुनील पाण्डेय, मदन चन्द्रा, अजय चन्द्रा, किशोर चन्द्रा, डिगेश मनहर, हिरेन्द्र चन्द्रा, हितेश साहू, नर्सिंग चन्द्रा, पीला चन्द्रा, दिलीप चन्द्रा, संजू साहू, बसंत साहू, दीपक साहू, अशोक चन्द्रा, लक्ष्मी प्रसाद, गौरव साहू, सतीश साहू, राजेन्द्र चन्द्रा, राजकुमार चन्द्रा, रहतराम साहू, सदन यादव, मालिकराम यादव सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *