फ्रेश एंड ब्राइट कंपनी के चेयरमैन बाबूलाल चौधरी के सहयोग से हुआ सेनेटरी पैड का वितरण
सक्ती- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कोलकाता के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन व्यक्तित्व विकास तमिलनाडु के अंतर्गत सर्वोदय बालिका आश्रम में सैनिटरी पैड्स का वितरण किया गया,प्रवीण रामगढ़िया के सहयोग एवं फ्रेश ब्राइट कंपनी के मालिक बाबूलाल चौधरी द्वारा प्रदत्त सेनेटरी पैड का वितरण किया गया
साथ ही इस कार्यक्रम में आरती रामगढ़िया,,निशा अग्रवाल,शालू चौधरी ने प्रांतीय इकाई का मनोबल बढ़ाया,एवम कहा कि व्यक्तित्व विकास का अर्थ होता है मानव का संपूर्ण विकास और संपूर्ण विकास के लिए हमें हर तरह की वस्तुओं की जिंदगी में जरूरत पड़ती है ,व्यक्तित्व विकास का अर्थ सिर्फ मानव को सिखाना नहीं होता, बल्कि लोगों के लिए वह भौतिक वस्तुएं भी जुटाना होता है जो उनके पास उपलब्ध नहीं है और जो उनके विकास के लिए होती है

सुनीता खेमका संयोजिका अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन व्यक्तित्व विकास तमिलनाडु प्रांत ने भी सभी सहयोग करने वाले पदाधिकारी/ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की तमिलनाडु प्रदेश इकाई को इसी तरह सभी के द्वारा सहयोग किया जाता रहेगा एवं हम आने वाले दिनों में और भी अधिक रचनात्मक एवं सेवा के कार्य करेंगे, सुनीता खेमका ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में यह प्रदेश इकाई पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदेश इकाई के रूप में कार्य करेगी