जिले में बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का किया गया वितरण

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शि्क्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा आगामी 2 मार्च से शुरू होने जा रही है, जिनके सफल आयोजन हेतु आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। जिला शि्क्षा अधिकारी जीआर मंडावी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बोर्ड परीक्षा के आयोजन हेतु 42 हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के पेपर का वितरण किया गया, जिसमें 4464 छात्र सम्मिलत होंगे। उन्होंने बताया कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार 3127 और 12वीं के 1337 छात्र शामिल होने जा रहे है। हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 2 मार्च से एवं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से 12.15 तक होगा। बोर्ड परीक्षा वितरण हेतु रायपुर से मोहम्मद फिरोज, षिरिस पाल, श्याम राव, केन्द्र के प्राचार्य मनोज बागड़े, एवं जिले के सभी प्राचार्य, एवं जिला षिक्ष अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *