“नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर परएनटीपीसी सीपत द्वारा चाफ्फ कटर (Chaff Cutter) का वितरण”

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समारोह के अवसर पर 29 जनवरी को देवरी गांव में एनटीपीसी सीपत के सीएसआर के माध्यम से २० चाफ्फ कटर का वितरण एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख  घनश्याम प्रजापति के करकमलों से देवरी, जांजी, कौड़िया, रांक  और पंधी के किसानो को किया गया।

एनटीपीसी सीपत अपने सीएसआर के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का संचालन कर रहा है, जिनमें से एक एकीकृत पशुधन विकास केंद्र (आईएलडीसी) है। इस परियोजना के माध्यम से पशुपालन से संबंधित कई सेवाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाता है जैसे पशु चिकित्सासेवा, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, आदि। इस कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद किसानों को चाफ्फ कटर भी वितरित किया जा रहा है।

 

इस वितरण समारोह में  स्नेहेश बनर्जी, महाप्रबंधक (प्रचालन),  अविजीत चटर्जी,महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), के लता, अपरमहाप्रबंधक (मानव संसाधन), यूनियन के पदाधिकारीगण, तथा ग्राम के सरपंच  उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *