किरन्दुल में बुधवार साप्ताहिक हाट बाज़ार के दिन नगरपालिका परिषद द्वारा मास्क वितरण किया गया। बता दें समीपवर्ती ग्रामों से कुछ ग्रामीण साग सब्ज़ी विक्रय करने किरन्दुल आते है जिन्हें मास्क वितरण कर नियमित मास्क लगाने एवं आवश्यक नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई।मौके पर नोडल अधिकारी गौरीशंकर तिवारी मौजूद थे।
