दो पक्षों में विवाद,एक युवक पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला

बिलासपुर। जिले में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला किया गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, त्योहार में नाचने के दौरान लड़की को धक्का लगा था। जिसके बाद दो पक्षो के बीच विवाद बढ़ गया।

आज फिर पुरानी उसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवक पर बियर की फूटे बोतल को युवक के पेट के पास मार दिया। जिससे युवक बूरी तरह से जख्मी हो गया। घटना अचानकपुर देवारपारा में हुई। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *