बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इंडस्ट्री में न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। उन्हें फिटनेस आइकॉन के तौर पर देखा जाता है। यही नहीं दिशा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी सीजलिंग तस्वीरें की वजह से छाई रहती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह लगभग हर दिन ही अपनी खास तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में एक बार फिर से एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं हैं।
दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बीटीएस वीडियो (BTS video) शेयर किया है जो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिशा इसमें अलग-अलग एंगल में फोटोशूट करवाती बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट के दौरान दिशा ने बेहद ही खूबसूरत सा वाइट शॉर्ट ड्रेस पहना हुआ है। दिशा की इस वीडियो पर 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर कमेंट कर फैंस लगातार दिशा की अदाओं की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है तो वो हैं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने। कृष्णा ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘एब्सोल्यूट स्मोक शो।’
दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान स्टारर फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर वह लगतार सुर्खियों में बनीं हुई हैं। इसके अलावा वह जल्द ही मोहित सूरी की अपकमिंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिखाई देने वाली हैं।
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब दिशा पाटनी का कोई वीडियो इतना पसंद किया गया। इससे पहले भी उनकी हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। दिशा लगभग हर दिन ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।