अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में गिनती की फिल्में की हो, लेकिन पॉप्यूलैरिटी के मामले में वो अमिताभ बच्चन से भी आगे हैं। जहां बिग बी को सोशल मीडिया पर 30 मिलियन लोग फॉलो करते हैं तो वहीं, दिशा के 51 मिलियन फॉलोवर्स हैं। दिशा अपने फैंस के लिए आए दिन नए- नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कभी बिकिनी तो कभी जिम फोटोज साझा करती हैं, इस बार उन्होंने अपना एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है। जिसे देख लोग उनके डांस पर कमेंट न कर उनके कपड़ों के पीछे पड़ गए हैं और एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं।
इस लेटेस्ट वीडियो में दिशा व्हाइट कलर की पैंट और क्रॉप टॉप पहन डांस कर रही हैं। जिसे उन्होंने व्हाइट कलर की हैट के साथ पेयर अप किया है। वीडियो में दिशा डांस करते हुए दिशा स्टाइलिश लग रही हैं और अपने कातिलाना मूव्स दिखा रही हैं, लेकिन लोगों का ध्यान उनके डांस से ज्यादा उनके कपड़ों पर जा रहा है। दरअसल, दिशा की पैंट में साइड से कट है, जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, “पैंट फटी है साइड से आपकी सिलवा लो।” तो एक यूजर ने लिखा, “पैंट फट गई है नई ले लो।”
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “दिशा मैम…वो टेलर ने बाजू से पैंट नहीं सिली है।” दिशा के एक फॉलोवर ने सवाल करते हुए कहा, “ये किस तरह की पैंट है।”