दिशा पाटनी ने शेयर किया लेटेस्ट ‘बीच’ लुक, देंखे वायरल फोटो

एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी और फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर आगामी फिल्मों से अपडेट भी साझा करती रहती हैं।
इसी बीच उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री दिशा पाटनी रेड कलर की बिकिनी में खुले आसमान के नीचे खडे होकर पोज देती दिख रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस समुंदर किनारे बने रैप पर पोज देते हुए बेहद आकर्षित दिख रही हैं। दिशा पाटनी की इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए कुछ ही मिनट हुए हैं।

शेयर की योद्धा सेट से तस्वीर
वही सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म योद्धा के सेट से दो तस्वीर शेयर की थी। पहले फोटो में अभिनेत्री को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिल्म के निर्देशन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वही दूसरी तस्वीर में वो फिल्म की टीम के साथ दिख रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, धन्यवाद मेरी सबसे प्यारी टीम, आपके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार था। योद्धा के रिलीज होने का इंतजार नहीं हो रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *