एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी एक्टिविटी के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। इसी बीच सोमवार को उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन की झलक शेयर की है।
इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमे वो एक किक बैग पर फ्लाइंग किक लगाती हुई दिख रही हैं। किक बैग पर किक लगाने के बाद अभिनेत्री के फेस एक्सप्रेसन भी बेहद क्यूट लग रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस दिशा पाटनी ब्लैक कलर के ट्रेक सूट और रेड कलर का शॉर्ट्स पहने हुए दिख रही है। दिशा पाटनी की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
‘योद्धा’ में हुई शामिल
वही उन्होंने करण जौहर के प्रोडक्शंस हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आने वाली हैं। इसकी घोषणा उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर दी थी। उन्होंने पोस्टर में शेयर कर लिखा, इस एक्शन पैक्ड यात्रा में शामिल होकर बहुत खुशी हुई! मैं लोगों को उतारने के लिए तैयार हूं चलो चलें। उन्होंने आगे लिखा, 11 नवंबर, 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दिशा सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशी खन्ना भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।