डिलीवरी से पहले पति संग डिनर डेट पर पहुंची दिशा परमार और राहुल वैद्य

मनोरंजन जगत का मशहूर स्टार कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं। दिशा परमार प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में कपल ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं कपल इस फेज को बहुत एंजॉय कर रहा है। इन सबके बीच हाल ही में दिशा और राहुल को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि वे जल्दी में थे बावजूद इसके कपल रुके और पैपराज़ी के लिए पोज़ भी दिया।

दिशा परमार एवं राहुल वैद्य डिनर डेट पर बहुत स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। दिशा शॉर्ट बॉडीकॉन, फुल-स्लीव वाली ब्लैक ऑउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखाई दे रहा था। वहीं राहुल वैद्य डेट नाइट के लिए ऑल-कैजुअल लुक में नजर आए। रेस्टोरेंट में एंट्री करने से पहले दोनों ने हाथ हिलाया तथा एक दूसरे को स्माइल भी दी। फिलहाल कपल की फोटोज एवं वीडियो अब इंटरनेट जमकर वायरल हो रहे हैं। उनके कई फैंस ने इस जोड़ी पर प्यार बरसाया है। एक शख्स ने कमेंट किया, “सबसे रोमांटिक और क्यूट जोड़ी,” जबकि एक और शख्स ने लिखा, “दोनों बहुत प्यारे हैं।”

 

 

आपको बता दें कि दिशा एवं राहुल ने मई में एक दिल छू लेने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने बच्चे की अल्ट्रासाउंड इमेज की एक झलक के साथ एक साथ एक प्यारी फोटो शेयर की थी जिसके साथ कैप्शन में, उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए लिखा था, “मम्मी डैडी और बेबी की ओर से नमस्ते।” फोटोज में दिशा स्टाइलिश ब्लैक मिडी ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दी थीं। जबकि राहुल वैद्य भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *