‘डिम्पी’ यानी हर्षिता गौर व्हाइट शर्ट पहने कुर्सी पर बैठकर बोल्ड पोज

अमेजन प्राइम की फेमस वेब सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ का हर सीजन काफी पसंद किया गया है। मोस्ट सक्सेसफुल सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी तो दमदार रही है साथ ही इसके किरदार भी काफी शानदार रहे। हर किरदार ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं अगर ‘मिर्जापुर’ में गुड्डू पंडित की बहन ‘डिम्पी’ की बात करें तो उनकी सादगी ने हर किसी का दिल जीता है। शो में जहां गुड्डू पंडित का रोल अली फजल ने निभाया है। वहीं ‘डिम्पी’ के किरदार में एक्ट्रेस हर्षिता गौर नजर आईं थीं। ‘मिर्जापुर’ में में सिंपल दिखने वाली हर्षिता असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। इसी बीच हर्षिता की कुछ तस्वीरें उनके फैंस को दीवाना बना रहीं हैं। यहां देखें तस्वीरें…

‘डिम्पी’ यानी हर्षिता गौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी बोल्डनेस देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हर्षिता सिर्फ एक व्हाइट शर्ट पहने कुर्सी पर बैठकर बोल्ड पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान हर्षिता ने अपने शर्ट के बटन खोल रखे हैं और पूरी तरह से ब्रालेस दिख रही हैं। वहीं उनके पूरे बाल ओपन हैं। हर्षिता की इन तस्वीरों को देखकर फैंस का दीवाने हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटोज न सिर्फ पसंद की जा रही हैं बल्कि तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

हर्षिता गौर की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते भी दिख रहे हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम बहुत बदल गई हो रे डिम्मी।’ एक लिखता है, ‘डिम्मी बड़ी हो गई।’ तो एक लिखता है, ‘डिम्मी हॉस्टल जाकर बिगड़ गई हो।’ वहीं एक ने लिखा, ‘जहर है ये लड़की।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *