शक्ति- शहर के वार्ड क्रमांक- 15 स्टेशन रोड निवासी अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के संचालक योगेश साहू एवं भूपेंद्र साहू की पूज्य माताजी सेवानिवृत्त प्रधान पाठिका श्यामा साहू धर्मपत्नी सेवानिवृत्त उपयंत्री एम एल साहू का आकस्मिक निधन 1 नवंबर को हो गया, जिनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम शक्ति में किया गया, तथा श्यामा साहू का दशगात्र एवं चंदनपान 10 नवंबर बुधवार को निवास एलआईसी ऑफिस के सामने स्टेशन रोड शक्ति में होगा श्यामा साहू के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा श्यामा साहू धर्म परायण महिला थी