सक्ति- शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 06 बुधवारी बाजार की प्रतिष्ठित फर्म- मनीराम दीपक कुमार अग्रवाल के संचालक दीपक कुमार अग्रवाल की पूज्य माताजी कमला देवी अग्रवाल उम्र 73 वर्ष पति स्व. मनीराम अग्रवाल का दिनांक- 13 मई 2022 दिन-शुक्रवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार दिनांक-14 मई 2022 दिन- शनिवार को सुबह 8:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम शक्ति में हुआ,अंतिम संस्कार यात्रा निवास वार्ड क्रमांक- 06 बालाजी गारमेंट्स के सामने सक्ति से निकली, जिसमें काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे, एवं श्रीमती कमला बाई अग्रवाल को मुखाग्नि उनके सुपुत्र दीपक अग्रवाल ने दी तथा उनके निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है