सनी देओल के साथ छुट्टियों का आनंद लेते नजर आए धर्मेंद्र, कहा- साथ में मुश्किल से मिलता है समय

धर्मेंद्र एक ऐसे अभिनेता है जिन्हें पुराने जमाने से लेकर आज की यूथ भी काफी प्यार देती हैं। धर्मेंद्र 86 साल की उम्र में सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हैं। जिसे देखकर उनको प्यार करने वाले फैंस भी खुश हो जाते हैं। हाल ही में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे सनी देओल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल का हाल बयां किया और बताया कि ये पल उनकी जिंदगी में कितनी मुश्किल से आते हैं।

पहाड़ों पर बेटे सनी के साथ मनाया वेकेशन

धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर पर सनी देओल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह पहाड़ों पर बेटे सनी देओल के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में धर्मेंद्र ने महरूम रंग की जैकेट पहनी है और सिर पर कैप लगाई हुई है। तो वही दूसरी तरफ सनी देओल ग्रे रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। उनके पीछे पहाड़ों की सीनरी हैं, जो पूरी बर्फ से ढकी हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, ‘सनी के साथ समय बिताते हुए बहुत ही खुश हूं, एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मुश्किल से मिलता है’।

फैंस को पसंद आई पिता बेटे की जोड़ी

सनी देओल और धर्मेंद्र की वेकेशन मनाते हुए ये तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। तस्वीर पर एक यूजर ने री-ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बेहद खूबसूरत तस्वीर है आपकी और सनी देओल की प्रकृति के साथ। आपको ढेर सारा प्यार, अपना ध्यान रखिएगा पापा जी’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘धरम जी एक बात जरूर बोलूंगा, सनी पाजी ने सेम आपकी पोजीशन पर अपनी लाइफस्टाइल और मूवी रोल किये हैं’। लोगों को आप दोनों की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *