किरंदुल-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने किरन्दुल में पार्टी गतिविधियों में मजबूती प्रदाय करने हेतु धरमपाल मिश्रा को नवीन भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं।
प्रदेश के घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए जिले एवं मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर उनको नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी, एवं वरिष्ठ भाजपा मंडल प्रभारी राम बाबू सिंह गौतम ने कहा कि कार्यकर्त्ताओं में हर्ष व्याप्त है एवं उनके कार्यशैली से निश्चित ही संगठन को लाभ मिलेगा।
