भक्तिमय होगा शक्ति शहर- शक्ति की हटरी धर्मशाला में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक होगी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, पंडित विष्णुकांत जी महाराज कराएंगे कथा का रसपान, धर्म प्रेमी विनोद बंसल ने दी जानकारी

सक्ति- शक्ति शहर की हटरी धर्मशाला में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए धर्म प्रेमी विनोद बंसल ने बताया कि वृंदावन निवासी सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित विष्णुकांत जी महाराज की अमृतमयवाणी से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान धर्म प्रेमियों को मिलेगा, एवं यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी

विनोद बंसल ने बताया कि उपरोक्त श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर धर्म प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, एवं पंडित विष्णुकांत जी महाराज देश के सुप्रसिद्ध कथा वाचको में से हैं, तथा श्रीमद् भागवत कथा आयोजन में धर्म प्रेमी या इच्छुक भक्तजन 1 दिन के प्रसाद हेतु सहयोग राशि 3100/-रुपये एवं एक दिन कि भोजन सेवा हेतु 2100/-रुपये का सहयोग यथा शक्ति प्रदान कर सकते हैं, विनोद बंसल ने समस्त क्षेत्रवासियों को इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का श्रवण लाभ लेने की अपील की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *