जांजगीर-चाम्पा: सावन के पावन महीने के दूसरे सोमवार को जहां एक ओर सभी भगवान शिव का अभिषेक जल और दूध से करने में लीन रहे तो वही जांजगीर में एक शिवभक्त ने भगवन शंकर को अपना जीभ ही अर्पित कर दिया। दरअसल छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के डोंगाकहरौद के रहने वाले एक युवक ने अपनी जीभ काटकर शिव लिंग पर चढ़ा दी। जिससे मंदिर परिसर में खून फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस टीम भी पहुंची। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
यह पूरी घटना जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाखहरौद गाँव की है। जानकारी के मुताबिक़ आज सोमवार होने की वजह से गाँव के डुमरिया तालाब के पास मौजूद शिवमंदिर में गहमागहमी का माहौल था। सभी जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुँच थे। इसी दौरान एक युवक भी मंदिर आया और शिवलिंग के सामने ही अपनी जीभ काट लिया। घटना से अवाक दूसरे लोगों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया। बहरहाल युवक की हालत स्थिर हैं।