जैजैपुर:- भक्त माता कर्मा की जयंती आगामी 28 मार्च को मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी को लेकर साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा गांव – गांव में जनसंपर्क कर भक्त माता कर्मा का तैल्य चित्र एवं पांपलेट का वितरण किया जा रहा है। ज्ञात हो कि साहू समाज द्वारा प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष पापमोचनी एकादशी को भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जाती है। इसी कड़ी में जिला साहू संघ जांजगीर चाम्पा के उपाध्यक्ष सुरेश साहू एवं छग प्रदेश साहू संघ (युवा प्रकोष्ठ) के महामंत्री प्रहलाद साहू द्वारा साहू संघ परिक्षेत्र सेंदरी एवं हसौद के पदाधिकारियों का बैठक लेकर भक्त माता कर्मा का तैल्य चित्र एवं पाम्पलेट वितरित किया गया। बैठक में उपस्थित परीक्षेत्र एवं ग्रामीण पदाधिकारियों द्वारा 28 मार्च को ग्राम स्तर पर उसके बाद परीक्षेत्र फिर तहसील स्तर पर भव्य कर्मा जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुरेश साहू जिला उपाध्यक्ष, प्रहलाद साहू प्रदेश महामंत्री , नेतराम साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष हसौद , हेमलाल साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष सेंदरी , लोकेश साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष छपोरा , नरसिंह साहू पूर्व अध्यक्ष परिक्षेत्र हसौद , नीलम साहू सचिव परीक्षेत्र हसौद , पुरुषोत्तम साहू सचिव परीक्षेत्र सेंदरी , पिंकी साहू उपाध्यक्ष परीक्षेत्र हसौद , लखन साहू कोषाध्यक्ष , दयाराम साहू संरक्षक, गोपाल साहू सहसचिव , अंजू साहू , संतोष साहू , गेंदराम साहू , रामस्वरूप साहू , फिरतराम साहू , अरुण साहू , दिलेश्वर प्रसाद , बृजलाल साहू , छतराम साहू , क्रांतिलाल साहू , श्यामलाल साहू , कन्हैया साहू , फुलसाय साहू , गजाधर साहू , राजकुमार साहू समेत पदाधिकारी उपस्थित थे।