मुंबई: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे.
विधानसभा सत्र के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने शायराना अंदाज में कहा था कि ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा…’ जिस समंदर ने लौटकर आने का वादा किया था आज वो फिर लौट आया है. इस पांच साल के दौरान संघर्ष रहा, तिरस्कार भी कम नहीं सहा लेकिन जिस लगन से वह लगे रहे उसने फिर से मुख्यमंत्री की गद्दी फडणवीस को सौंप दी है.