बचेली का विकास हमारा मुख्य उद्देश्य.. पूजा साव

बचेली :- 39.75 लाख की सीसी रोड का विधायक ने किया भूमिपूजन।
बचेली :- अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 01 में मेन रोड़ से दशरथ पारा होते हुए कम्पोस्ट शेड तक। सीसी सड़क के निर्माण कार्य 39.75 लाख की लागत के कार्य का आज मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा की लोकप्रिय विधायक देवती महेंद्र कर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। आपको बता दे कि पालिका में कांग्रेस ने चुनावी धोषणा में नगर में सड़क,पानी,बिजली पर प्रमुख रूप से कार्य करने की बात कही थी।
पालिका में आते ही पालिका अध्यक्ष पूजा साव ने अपना वादा निभाते हुए तीनो मुद्दों पर बेहतरीन तरीके से कार्य प्रारंभ कर दिया था। इसी कड़ी में इस लाखो की लागत के सीसी रोड का निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने आज विधायक बचेली पहुंची साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा,छबीन्द्र कर्मा व जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा भी इस मौके पर शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष पूजा साव व उपाध्यक्ष उस्मान खान ने की कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ,सलीम रजा उस्मानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सन्तोष दुबे,संजीव साव सहित विभिन्न वार्डो के पार्षद,एल्डरमैन,महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *