अगले दो दिन रहेगा घना कोहरा, जरूरी हो तभी करें यात्रा; सभी डीएम-एसपी को निर्देश जारी

लखनऊ। राहत आयुक्त हृषिकेश भास्कर याशोद ने नागरिकों से अपील की है कि अगले तो से तीन दिन घना कोहरा होगा। इसलिए जरूरी हो तभी यात्रा करें।

उन्होंने इस संदर्भ में सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कमिश्नरों व एसएसपी को निर्देश जारी किए हैं कि कोहरे एवं शीतलहर से आमजन के बाचाव एवं सड़क सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने मौसम विभाग से जारी होने वाली चेतावनी को लेकर नागरिकों को जागरूक करने की भी अपील जिलाधिकारियों से की है। साथ ही कहा है कि गरीबों को शीतलहर से बचाव के लिए रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। राहत आयुक्त कार्यालय से लगातार इसकी निगरानी की जा रही है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। बीते दिन तीनों से कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। ऊपरी क्षोभ मंडल में उत्तर भारत से होकर गुजर रही उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से ऐसा घना कोहरा छाया कि काशी समेत पूरा पूर्वांचल उसमें समा गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *