युगबोध आफसेट कंपनी द्वारा मजदूरों की भविष्य निधि की राशि भविष्य निधि कार्यालय में जमा नहीं करने पर छमुमो के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

कुम्हारी। युगबोध आफसेट प्रा. लि. सी.जी./11049 कुम्हारी जिला-दुर्ग संस्थान द्वारा मजदूरों की भविष्य निधि की राशि भविष्य निधि कार्यालय में जमा नहीं की जा रही थी इसलिए केमिकल्स मजदूर यूनियन के माध्यम से कंपनी के मजदूर तथा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के समर्थक श्रमिकगण कुम्हारी बाजार चौक में एकत्रित हुए वहां से छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े के नेतृत्व में रैली निकाली गई जो घासीदास नगर, कांजी हाऊस चौक होकर जी. ई. राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग से युगबोध आफसेट कंपनी के सामने युगबोध आफसेट कंपनी का मजदूर जीत गया, शहीद शंकर गुहा नियोगी अमर रहे, आदि नारे लगाते हुए न्यायालय से मिले विजयी निर्णय की प्रसन्नता में श्रमिकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर स्वागत किया तथा फटाखे फोड़कर मिठाईयां बांटी गई और धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना स्थल पर हुई सभा को कामरेड भीमराव बागड़े के अलावा एक्टू से ब्रिजेन्द्र तिवारी, ए.जी. कुरैशी, धनंजय शर्मा, भोजराम साहू, हेमंत भारती, दिनेश गुप्ता आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक राधा सोनकर सहित 25 श्रमिक कोई 10 वर्षो से कोई 8 वर्षों से कार्यरत है। कंपनी द्वारा मजदूरों की भविष्य निधि की राशि भविष्य निधि कार्यालय में जमा नहीं की जा रही थी इसलिए केमिकल्स मजदूर यूनियन के माध्यम से भविष्य निधि कार्यालय में शिकायत की गई थी। भविष्य निधि न्यायालय में चली लम्बी सुनवाई के पश्चात 37,44484/- रू. (सैतीस लाख चवालीस हजार चार सौ चौरासी रूपये) जमा करने का आदेश 08.08.2022 पारित किया गया जो प्रत्येक श्रमिकों के नाम से 1,84000/- रू. जमा किया जाना है। न्यायालय द्वारा दूध का दूध व पानी का पानी प्रमाणित किया गया। कंपनी द्वारा उल्लेखित राशि कंपनी के खाते में जमा तो किया गया, किन्तु श्रमिकों के खातों में राशि जमा नहीं किया गया। इसलिए कुम्हारी स्थित युगबोध आफसेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने धरना देकर श्रमिकों के खातों में राशि जमा कराये जाने हेतु जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार रवि विश्वकर्मा को सौंपा गया पटवारी रणजीत मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। किसी भी विषम और अराजक परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन नव-नियुक्त थाना प्रभारी कुम्हारी केशव कोसले के नेतृत्व में सजगता पूर्वक डटा रहा। इस धरना प्रदर्शन सभा का संचालन तुलसी देवदास व पुनाराम साहू ने किया।

वर्शन
हमारा निवेदन है कि श्रमिकों को जो उनके अधिकार हैं जैसा कि न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है, निर्णय लिया गया है, उसके परिपालन में भविष्य निधि की राशि प्रत्येक श्रमिकों के नाम पर उनके खातों पर जमा किया जाए और यदि यह युगबोध आफसेट प्रा. लि. सी.जी./11049 कंपनी न्यायालय के निर्देश का तत्काल पालन नहीं करती है तो भविष्य में श्रमिकों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। ऐसी स्थिति ना बन पाए इसलिए यह ज्ञापन जिलाधीश दुर्ग, पुलिस अधीक्षक को नायब तहसीलदार के माध्यम से सौंपा गया है ताकि इस पर शीघ्र उचित कार्यवाही हो सके।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *