मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा किरंदुल नगरवासियों के हित में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दिया गया मांग पत्र

किरंदुल. कर्तव्यनिष्ठा के साथ साथ परियोजना एवं श्रमिक हितों के लिए सदैव ही तत्पर मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह द्वारा किरंदुल नगरपरिवार के सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के किरंदुल आगमन पर नगर के मध्य एक कोतवाली स्थापित करने, यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने हेतु यातायात पुलिस की पदस्थापना करने, बेतरतीब खड़े भारी वाहनों की समस्या से निजात दिलाने की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कर्ण कुमार उके, थाना प्रभारी किरंदुल जितेंद्र ताम्रकार, एमएमडब्ल्यूयू के कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने सकारात्मक पहल करते हुए नगर में रात्रि में पुलिस गश्त के लिए त्वरित स्वीकार्यता देते हुए नगर के मध्य कोतवाली हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से शीघ्र चर्चा करने उपरांत आगामी कार्रवाई, अव्यवस्थित भारी वाहनों से निजात हेतु शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों को दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *