पुरानी पेंशन योजना को लागू करने व लंबित 14%महगाई भत्ता देने की मांग

शालेय शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से

रायपुर, शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी ने बताया,संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भेंट कर लंबित महंगाई एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को उठाया।

ग्राम खुर्सीडीह में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई , प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि भेंट के दौरान महंगाई भत्ते की क़िस्त के विषय मे मांग रखी गई, गृहमंत्री जी को अवगत कराया गया है केंद्र और राज्य के बीच महंगाई भत्ते का अंतर 14% हो गया है। राज्य शासन द्वारा कोरोना काल के शुरुवात से केवल एक बार महंगाई भत्ते की क़िस्त दी गई। कोविड के चलते महंगाई बढ़ गई है। भत्ता नही मिलने के कारण प्रदेश के कर्मचारियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।पेंशन बहाली के विषय मे भी गृहमंत्री आए चर्चा हुई प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि हाल ही में कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में पुरानी पेंशन को लागू किया है। पेंशन कर्मचारियों का हक एवं बुढ़ापे का सहारा है। राज्य शासन को सहानभूति पूर्वक विचार करते हुए पुरानी पेंशन की बहाली किया जाना चाहिए।

गृहमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि महंगाई भत्ता एवं पुरानी पेंशन की मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। धर्मेश शर्मा एवं सतेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाली से छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है जिसके चलते रविवार को पूरे राज्य में ट्वीटर के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोद को धन्यवाद ज्ञापति किया गया है। जो दिन भर ट्वीटर में ट्रेंड करता रहा।

संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष गण संजय जायसवाल, मोहन राजपूत,राकेश जोशी,अमित मिश्रा,अन्य पदाधिकारी अतुल तिवारी,राकेश सोनी,दिनेश बर्वे,कुंजबिहारी हठीले,खिलेंद्र साहू,सन्तोष शर्मा,मोनिका शर्मा,मालती गर्ग,मोनिका चंद्रवंशी, ज्योति सेन, दुर्गी धुर्वे, भाग्य वर्मा, टिकेश्वर साहू, देवानंद त्रिपाठी, दौलत बैस,खिलेश्वर कौशिक ,यसवंत कौशिक, आदि ने समर्थन किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *