दीपिका ने अपना ऑस्कर रेड कार्पेट लुक शेयर किये

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दीपिका 95th एकेडमी अवार्ड्स में अवॉर्ड प्रजेंट करने वाली हैं। दीपिका ने अपना ऑस्कर रेड कार्पेट लुक भी प्रशंसकों के साथ साझा कर दिया है। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा- #Oscars95। दीपिका का ऑस्कर लुक बेहद गॉर्जियस है।

उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने के लिए ब्लैक कलर को सिलेक्ट किया है। दीपिका ने ऑफ शोल्डर-फिश कट गाउन पहना है। उनके इस गाउन में ओपेरा ग्लव्स (Opera gloves) भी अटैच हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने इस लुक को बहुत डिसेंट रखा है। डायमंड नेकलेस और पर्ल ब्रेसलेट-रिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। दीपिका ने इस लुक के साथ ईयररिंग्स को अवॉइड किया है।

 

 

वही बात यदि हेयरलुक की करें तो उन्होंने मिडिल पार्टेड स्लीक लो-बन बनाया है, जो उनके इस लुक को इंहेंस कर रहा है। दीपिका पादुकोण का न्यूड मेकअप-विंग आईलाइनर लुक में चार चांद लगा रहा है। वैसे तो तस्वीरों के साथ दीपिका पादुकोण ने डिजाइनर को टैग नहीं किया है, हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए Louis Vuitton को चुना है। इसके साथ ही उन्होंने नेक पर नया टैटू-82°E भी फ्लॉन्ट किया। दीपिका ने कई कैंडिड पोज भी दिए। प्रशंसकों को दीपिका का स्लीक लुक बेहद पसंद आ रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *