सोशल मीडिया पर छाए दीपिका-रणवीर, वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें देख ख़ुशी से झूमे फैंस

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह एवं दीपिका पादुकोण की शादी को 14 नवंबर को 3 वर्ष पूरे हो गए हैं। रणवीर सिंह ने वाईफ दीपिका के साथ गुजारे कुछ हसीन पलों की स्पेशल फोटोज इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रशंसकों के साथ साझा की हैं। रणवीर सिंह का ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया है। सामने आई इन फोटोज में ये जोड़ी स्टारडम एवं तमाम दिखावों से दूर प्राकृति तथा सादगी के पल गुजारते नजर आ रहे हैं।
वही रणवीर सिंह ने सभी ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज साझा की हैं। इन फोटोज में दोनों पूर्ण रूप से एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने इन फोटोज को साझा करते हुए कैप्शन में केवल दिल, इंफिनिटी तथा नजर ना लगे वाला इमोजी बनाए हैं। रणवीर सिंह के साथ साथ दीपिका पादुकोण ने भी इस वैकेशन की स्पेशल फोटोज प्रशंसकों के साथ साझा की हैं।
वही दीपिका ने दो पोस्ट किए हैं तथा बहुत सारी फोटोज प्रशंसकों के साथ साझा की है। पहले पोस्ट में दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘ऑल ऑफ माय हार्ट’। वहीं दूसरा पोस्ट करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘और फिर थोड़ा सा प्यार।।।’ रणवीर-दीपिका के ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गए हैं। प्रशंसक उनकी इन मोनोक्रोम फोटोज पर बहुत प्यार बरसा रहे हैं। फोटोज देखने के पश्चात् तो स्पष्ट जाहिर है कि जबरदस्त व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर ये कपल कुछ सुकून के पल गुजार रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *